No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से संदीप सिंह को मिली नई पहचान।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से संदीप सिंह को मिली नई पहचान।

*रामजानकी सेनेटरी ट्रेडर्स की शुरूआत की*

भिण्ड जिले के शहरी क्षेत्र में हजूरीपुरा रोड स्थित तिलक नगर में संदीप सिंह ने ‘रामजानकी सेनेटरी ट्रेडर्स’ नाम से सेनेटरी व्यवसाय की शुरुआत कर अपनी नई पहचान गढ़ ली है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के सहयोग से उन्होंने स्वयं का उद्योग स्थापित किया और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने संदीप सिंह ने बताया कि उद्योग विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत उन्हें 5 लाख रुपये का बैंक ऋण सहायता राशि मिली। इससे उनके कार्य को नई गति मिली और व्यवसाय विस्तार संभव हुआ। योजना में क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज (सीजीटीएमएसई) के माध्यम से गारंटी तथा 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान की विशेष वित्तीय सुविधा उपलब्ध है। ये प्रावधान उद्यम स्थापना और संचालन को आसान बनाते हैं, जिससे युवा उद्यमी बिना अधिक जोखिम के आगे बढ़ सकें। संदीप ने कहा, “यह योजना मेरे जैसे युवाओं के लिए वरदान साबित हुई। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़े, बल्कि स्थानीय स्तर पर सेनेटरी उत्पादों की उपलब्धता भी सुधरी।” उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए योजना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह कहानी दर्शाती है कि सरकारी योजनाएं कैसे साधारण लोगों को उद्यमी बना रही हैं, आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रही हैं।

a

Related Articles

Back to top button