कलेक्टर ने उर्वरक वितरण में विक्रय हेतु दिए निर्देश ,पुरोहित खाद बीज भण्डार का लाइसेंस किया निलंबित।

कलेक्टर ने उर्वरक वितरण में पारदर्शिता से निर्धारित दर पर विक्रय हेतु दिए निर्देश दिए।
पुरोहित खाद बीज भण्डार लहार का लाइसेंस निलंबित।
एसएडीओ को अपने कार्य क्षेत्र में अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए।
भिण्ड 17 सितम्बर 2023/कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुरोहित खाद बीज भण्डार लहार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चाही गई जानकारी के अनुसार पुरोहित खाद बीज भण्डार द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिस पर कलेक्टर भिंड ने तत्काल प्रभाव से पुरोहित खाद बीज भण्डार लहार का लाइसेंस निलंबन करने के निर्देश दिए है।
उप संचालक कृषि राम सुजान शर्मा ने उक्त लाइसेंस निलंबन का आदेश जारी किया है।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को वितरण में पारदर्शित और किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध हो इसके लिए प्रतिदिन विक्रेतावार उर्वरक की जानकारी देने के निर्देश दिए ।
जिले में खाद वितरण में किसी भी स्थिति में काला बाजारी या अवैध परिवहन पाए जाने पर उर्वरक निरीक्षक की जवाब देही तय की जाएगी।
सभी उर्वरक निरीक्षक उनके कार्य क्षेत्र अंर्तगत निजी, थोक और फुटकर विक्रेताओं पर उर्वरक भाव सूची मात्रा सहित प्रदर्शित कराना सुनिश्चित कराएं।
निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान पर भाव सूची और भंडारण की जानकर प्रदर्शित नहीं है तब इसमें उर्वरक निरीक्षक की लापरवाही मानी जाकर जवाब देही तय की जाएगी।
कलेक्टर भिंड ने एसएडीओ अपने कार्य क्षेत्र में उपस्थित नहीं पाए जाने पर उप संचालक कृषि को द कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।




