No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

देश को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का अहम योगदान : रक्षपाल सिंह।

देश को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का अहम योगदान : रक्षपाल सिंह।
भिंड : भारत देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ ऐसी संकल्प के साथ आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहर के समाजसेवियों ने सुभाष तिराहा पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर युवा समाजसेवी रक्षपाल सिंह कुशवाह ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक,आजाद हिंद फौज के संस्थापक “जय हिंद” और “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” नारा देने वाले नेताजी ने अंग्रेजों से कई बार लोहा लिया। इस दौरान ब्रिटिश सरकार ने उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए। नतीजा यह हुआ कि नेता जी को अपने जीवन में कई बार जेल जाना पड़ा। वह एक ऐसी महान क्रांतिकारी थे जिनके विचारों से देश सदा सर्वदा प्रेरित होता रहेगा ।देश को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का अहम योगदान था और नेताजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेताजी आज भी हमारे देश के लोगों के दिल में बसे हुए हैं एवं देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
इस अवसर पर प्रेम श्रीवास्तव,दयाल सेवक श्रीवास्तव,जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव,श्याम मोहन श्रीवास्तव,वीरेंद्र प्रजापति,अनूप श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव,अर्जुन श्रीवास्तव, शैलू राजावत,राजेंद्र श्रीवास्तव ,सीमा श्रीवास्तव,अनुज ओझा,सुनीता श्रीवास्तव,विवेक शर्मा,सरोज श्रीवास्तव,अमित श्रीवास्तव,नंदू सिंह,राकेश श्रीवास्तव,मुनेश श्रीवास्तव,राजीव श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव,सतीश श्रीवास्तव,पिंटू आदि समाजसेवी लोग उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button