No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

*श्रद्धेय ‘बापू’ का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेंगी।*

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सामाजिक सुधार एकता महिला सशक्तिकरण अधिकारों की रक्षा और आत्मनिर्भर स्वदेशी के प्रति उनकी सोच थी -देवेंद्र सिंह नरवरिया।

भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भिण्ड। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। और उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी मानवता और शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।देश की आजादी के नायक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि, अर्पित करता हूं। भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया नरवरिया पार्टी कार्यालय पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम के निर्माता कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी का मुख्य उद्देश्य सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत को ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वतंत्रता (स्वराज) दिलाना था। उन्होंने सामाजिक समानता, अस्पृश्यता उन्मूलन, धार्मिक एकता, आत्मनिर्भरता (खादी) और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से एक न्यायपूर्ण और अहिंसक भारतीय समाज का निर्माण करने का लक्ष्य रखा था।गांधीजी के जीवन और कार्यों के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार थे:अहिंसक स्वतंत्रता (स्वराज): गांधीजी का मानना था कि सत्य और अहिंसा के हथियारों से किसी भी संघर्ष का समाधान संभव है, उन्होंने बिना किसी हिंसा के देश को स्वतंत्रता दिलाई। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि सत्याग्रह और नागरिक अधिकार:उन्होंने अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रतिरोध यानी सत्याग्रह का मार्ग अपनाया।सामाजिक सुधार और एकता:गांधीजी का उद्देश्य अस्पृश्यता को मिटाना, हिंदू-मुस्लिम एकता, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और दरिद्रता से मुक्ति दिलाना था।
आत्मनिर्भरता और स्वदेशी: उन्होंने ‘चरखे’ के माध्यम से आत्मनिर्भरता,खादी के उपयोग और ग्रामीण विकास पर जोर दिया, ताकि भारतीय अपनी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बन सकें।शिक्षा और सादगी: उनका उद्देश्य सादगी को अपनाना और शिक्षा को व्यावहारिक बनाना था(बुनियादी शिक्षा योजना)।उनके इन महान कार्यों और सिद्धांतों के कारण ही उन्हें ‘राष्ट्रपिता’ और ‘बापू’ कहकर संबोधित किया गया।राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।श्रद्धेय ‘बापू’ का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेंगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्षों में अनिल कटारे उपेंद्र शर्मा उपेंद्र राजौरिया,जिला महामंत्री मनोज अनंत,जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सोशल मीडिया के जिला संयोजक मोनू नरवरिया के के भदौरिया सौरभ जैन प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे

✍️(अजय कुमार शर्मा पुरोहित) भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी भिण्ड मध्य प्रदेश।

a

Related Articles

Back to top button