विद्यार्थियों के साथ ’परीक्षा पे चर्चा’ विषय का ऑनलाइन वीडियो संवाद का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया।
विद्यार्थियों के साथ ’परीक्षा पे चर्चा’ विषय का ऑनलाइन वीडियो संवाद का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया।
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस भिंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों के साथ ’परीक्षा पे चर्चा’ विषय का ऑनलाइन वीडियो संवाद का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों के साथ साझा किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के बहुत से अनोखे तरीके बताएं। यह एक ऐसा आंदोलन है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को एक साथ लाकर एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां प्रत्येक बच्चे की अनूठी व्यक्तित्व को सराहा जाए, प्रोत्साहित किया जाए और उसे पूरी तरह से व्यक्त करने का अवसर दिया जाए। प्रधानमंत्री ने समय प्रबंधन के महत्व पर बल देते हुए कहा, श्सिर्फ परीक्षा के लिए ही नहीं, वैसे भी जीवन में टाइम मैनेजमेंट के प्रति हमें जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि काम कभी नहीं थकता, बल्कि काम नहीं करना इंसान को थका देता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने द्वारा की जाने वाली विभिन्न चीजों के लिए समय आवंटन को नोट कर लें। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्रवृत्ति है कि व्यक्ति अपनी पसंद की चीजों को अधिक समय देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय के लिए समय आवंटित करते समय दिमाग के तरोताजा होने पर सबसे कम रोचक या सबसे कठिन विषय लेना चाहिए। प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छात्रों ने घर पर काम करने वाली माताओं के समय प्रबंधन कौशल का अवलोकन किया है जो हर काम को समय पर करती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि वे अपना सारा काम करके मुश्किल से थकती हैं लेकिन बचे हुए समय में कुछ रचनात्मक कार्यों में संलग्न होने का समय भी निकाल लेती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी माताओं को देखकर छात्र समय के सूक्ष्म प्रबंधन के महत्व को समझ सकते हैं और इस प्रकार प्रत्येक विषय के लिए विशेष घंटे समर्पित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, आपको अपना समय अधिक से अधिक लाभके लिए बांटना चाहिए। अंत में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री से अपने अपने जिज्ञासु प्रश्नों को पूछा जिनका प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को बड़ी ही सहजता के साथ उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। सभी विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए इस वीडियो कांफ्रेंस के चाहिए परीक्षा पर चर्चा विषय की सराहना की। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ और अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और इस ज्ञानार्जन का लाभ प्राप्त किया।




