भाजपा जिला कार्यालय पर सहयोग सेल के निमित्त कार्यकर्ता एवं जनता की जन समस्याओं को सुना।

भाजपा जिला कार्यालय पर सहयोग सेल के निमित्त कार्यकर्ता एवं जनता की जन समस्याओं को सुना।
भाजपा सहयोग सेल में जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया जिला मंत्री पिंकी शर्मा ने जन समस्याओं को जिला प्रशासन की ओर भेजा।
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पार्टी द्वारा आयोजित सहयोग सेल के माध्यम से कार्यकर्ता और जनता की जन समस्याओं को सुना गया। जिसमें जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया , जिला मंत्री पिंकी शर्मा ने संयुक्त रूप से पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता और जनता की जन समस्याओं को समाधान के लिए रूबरू हुए और सभी आवेदनों को जिला प्रशासन की ओर भेजे गए। ताकि जन समस्याओं का समाधान समय सीमा में हो सके।भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सहयोग सेल मैं पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि सहयोग सेल का उद्देश्य जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान के लिए है ताकि वह इधर-उधर ना भटके और शासन प्रशासन तक उनकी समस्याओं का समाधान तत्काल किया जा सके।
भाजपा सहयोग सेल में जिला मंत्री पिंकी शर्मा ने कहा कि आज सहयोग सेल में समस्या का समाधान के लिए जिला अध्यक्ष नरवरिया जिला मंत्री और सहयोग सेल की पदाधिकारी ने विभाग की ओर भेज दिया गया है। जिसका निराकरण अति शीघ्र किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज अनंत जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष दीपेश सिंह तोमर जिला कार्यालय सह:प्रभारी रोहित शाक्य सोशल मीडिया के प्रभारी मोनू नरवरिया सुरेंद्र सिंह सोलंकी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
(अजय कुमार शर्मा पुरोहित) भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी भिण्ड मध्य प्रदेश।




