ताजा ख़बरें
‘’संकल्प से समाधान” अभियान के तहत घर-घर जाकर एवं शिविर लगाकर लिये जा रहे आवेदन,जिले के नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने भरपूर प्रयास।

‘’संकल्प से समाधान” अभियान के तहत घर-घर जाकर एवं शिविर लगाकर लिये जा रहे आवेदन,जिले के नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने भरपूर प्रयास।
शासन के निर्देशानुसार भिण्ड जिले में ‘‘संकल्प से समाधान’’ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 31 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय और जिला स्तर पर संचालित कर हिताग्राहियों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। “संकल्प से समाधान” अभियान के प्रथम चरण में घर-घर जाकर एवं शिविर लगाकर ग्राम स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी के गठित दल द्वारा आवेदन के एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बिजपुर में शिविर आयोजित किया गया और ग्राम पंचायत जाखौली में घर-घर जाकर आवेदन एकत्र किए गए।