पीएम आवास योजना अंतर्गत अप्रारंभ आवासों में करें वसूली – कलेक्टर।

पीएम आवास योजना अंतर्गत अप्रारंभ आवासों में करें वसूली – कलेक्टर।
*नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न*
कलेक्टर भिण्ड द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय प्रशासन विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी पीओ डूडा, समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, परियोजना प्रबंधक
एमपीयूडीसी मुरैना, श्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में समग्र ईकेवायसी, संबल योजनांतर्गत लंबित प्रकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के निर्देशानुसार अद्यतन स्थिति, पीएम स्वनिधि योजना, अमृत 2.0 के कार्यों की समीक्षा, स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के कार्यों की समीक्षा, निकाय के निर्माण कार्यों की समीक्षा, एमपीयूडीसी के कार्यों की समीक्षा, गीता भवन की समीक्षा, निकायों में जल निकासी हेतु उचित उपाय, सी.एम. हेल्पलाईन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा चुनौतियों पर चर्चा की।
कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। पीएमएवाई 1.0 एवं 2.0 के लक्ष्यों को शीघ्र प्राप्त करने निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 में छत के लिए शेष सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा अप्रारंभ आवासों में वसूली करने निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान को गति देने तथा जल निकासी की समस्याओं का स्थायी समाधान खोजने पर जोर दिया। उन्होंने गीता भवन जैसी परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने तथा अमृत 2.0 के तहत जलापूर्ति एवं सीवेज प्रोजेक्ट्स को समयबद्ध पूरा करने पर बल दिया। संबल योजना 2.0 अंतर्गत पंजीयन आवेदन की स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने निर्देश दिए।




