No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड लहार उरई रेल लाइन की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन,कांक्सी हनुमान जी को सोपा ज्ञापन।

भिंड लहार उरई रेल लाइन की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन,कांक्सी हनुमान जी को सोपा ज्ञापन।

न्याय यात्रा में रेल नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे।

भिंड जिले के ​लहार क्षेत्र में 30 जून को
चंबल-बुंदेलखंड अंचल समग्र विकास जनमंच और क्षेत्रवासियों के आह्वान पर “रेल नहीं तो वोट नहीं” महाहस्ताक्षर अभियान के समापन और भिंड-लहार-कोंच-
उरई रेल लाइन परियोजना की मांग को लेकर एक विशाल ‘न्याय यात्रा’ का सफल आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम और न्याय यात्रा का संयोजन मुख्य संयोजक गुलाब सिंह राजावत द्वारा किया गया।
​मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर से शुरू हुई यात्रा यह न्याय यात्रा मंगलवार, 30 जून 2026 को सुबह 7 बजे कचहरी लहार स्थित ‘मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर’ में पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में अंचल के सैकड़ों नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘अंचल की एक पुकार, रेलवे लाइन दे सरकार’ और ‘बहुत हुआ इंतजार, अब बैठेंगे रेल में’ जैसे नारों के साथ क्षेत्र की जनता ने अपनी वर्षों पुरानी मांग को बुलंद किया।​कॉक्सी मजिस्ट्रेट सरकार को सौंपा गया ज्ञापन,
महाहस्ताक्षर अभियान के समापन के बाद यह न्याय यात्रा ‘कॉक्सी मजिस्ट्रेट सरकार’ तक पहुँची, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में कॉक्सी सरकार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से सरकार से भिंड लहार कोंच-उरई रेल लाइन परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देने और इस पर काम शुरू करने की मांग की गई है।​संयोजक का वक्तव्य:कार्यक्रम के संयोजक गुलाब सिंह राजावत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “लहार और चंबल-बुंदेलखंड अंचल लंबे समय से रेलवे कनेक्टिविटी से वंचित है। अब यहाँ की जनता जाग चुकी है। यदि सरकार हमारी इस जायज मांग को पूरा नहीं करती है, तो आगामी चुनावों में ‘रेल नहीं तो वोट नहीं’ के संकल्प को पूरी मजबूती से लागू किया जाएगा।”

a

Related Articles

Back to top button