No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

संकल्प से समाधान अभियान का द्वितीय चरण शुरू,ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर, शिविरों में प्राप्त आवेदनों का किया जाएगा निराकरण।

संकल्प से समाधान अभियान का द्वितीय चरण शुरू,ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर, शिविरों में प्राप्त आवेदनों का किया जाएगा निराकरण।

संकल्प से समाधान अभियान का द्वितीय चरण 16 फरवरी से प्रारंभ होकर 16 मार्च तक चलेगा। अभियान के द्वितीय चरण में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में क्लस्टर लेवल पर प्रथम चरण में प्राप्त आवेदन और शेष आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु शिविर लगाये जा रहे हैं। जिसमें जनपद पंचायत भिण्ड में दिनांक 18.02.2026 को ग्राम अकहा, उमरी, कनावर, गुसींग, पुलावली, पांडरी, बझाई, मीसा, मोतीपुरा, रमपुरा, स्योड़ा के लिए ग्राम पंचायत ऊमरी में, दिनांक 20.02.2026 को ग्राम ओझा, कोट, जखमोली, टेहनगुर, डूंगरपुरा, द्वार, नयागांव, मडनई, सगरा, सरसई, हारकीजमेह के लिए ग्राम पंचायत नयागांव में, दिनांक 23.02.2026 को ग्राम अतरसूमा, ककहरा, खैरा श्यामपुरा, खरिका, ढोंचरा, पेवली, बारा खुर्द, बिलाव, लहरोली, सिकाहटा के लिए ग्राम पंचायत विलाव में शिविर आयोजित किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद भिण्ड में दिनांक 23.02.2026 को वार्ड नं. 4 संत कबीर वार्ड, वार्ड नं. 5 हरीकिशन दास जाधव जी भूता वार्ड, वार्ड नं. 6 गुरुनानक भाई वार्ड, वार्ड नं. 7 डॉ राम मनोहर लोहिया वार्ड, वार्ड नं. 8 राजीव गांधी वार्ड के लिए नगर पालिका भिण्ड परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा।
नगर परिषद अकोड़ा में दिनांक 18.02.2026 को वार्ड नं. 1 सुभाष नगर वार्ड, वार्ड नं. 2 अम्बेडकर वार्ड, वार्ड नं. 3 महात्मा गांधी वार्ड, वार्ड नं. 4 नेहरू वार्ड, वार्ड नं. 5 राम जानकी वार्ड के लिए सामुदायिक भवन सुखवासी पुरा में, दिनांक 25.02.2026 को वार्ड नं. 10 हनुमान पाजाया वार्ड, वार्ड नं. 6 चंद्रशेखर वार्ड, वार्ड नं. 7 तात्या टोपे वार्ड, वार्ड नं. 8 महाराणा प्रताप वार्ड, वार्ड नं. 9 राजेंद्र प्रसाद वार्ड के लिए बड़ी जग्गा मंदिर में शिविर आयोजित किया जाएगा।
जनपद पंचायत मेहगांव में दिनांक 20.02.2026 को ग्राम अजनोधा, असोखर, कन्हारी, खेरिया, खेरिया थापक, खेरियातोर, गढ़ी, गिंगरखी, गिजुर्रा, जैतपुरा, डोडरी, नुन्हण, बघौरा, बरहद, बहुआ, मेघपुरा, महराजपुरा, मानपुरा, मानहड, मोरोली, लावन, विजयपुरा, सेंथरी, सुनारपुरा, सोंधा, सोनी के लिए पंचायत भवन खेरियातोर में शिविर लगाया जायेगा।
नगर परिषद गोरमी में दिनांक 18.02.2026 को वार्ड नं. 1 पंडित जवाहर लाल नेहरु वार्ड, वार्ड नं. 2 तिलक वार्ड, वार्ड नं. 3 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, वार्ड नं. 4 आजाद चंद्रशेखर वार्ड, वार्ड नं. 5 इंदिरा गांधी वार्ड के लिए सामुदायिक भवन तिकोनिया पार्क गोरमी में शिविर आयोजित होगा।
जनपद पंचायत गोहद में दिनांक 20.02.2026 को ग्राम ऐनो, कनीपुरा, चंदोखर, पिपाडी, फतेहपुर, रायकीपाली, लोधेकिपाली, सुहांस के लिए शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोधे की पाली में, दिनांक 23.02.2026 को ग्राम एण्डोरी, खनेता, छरेंटा(ऐनो), छीमका, तुकेड़ा, पडराई, सर्वा के लिए शासकीय हाईस्कूल खनेता में, दिनांक 25.02.2026 को ग्राम कंचनपुर, टेटोन, नौनेरा, बकनासा, बरोना, बारा, भोनपुरा, रायतपुरा, शेरपुर के लिए पंचायत भवन बारा में शिविर लगेगा।
नगर पालिका परिषद गोहद में दिनांक 20.02.2026 को वार्ड नं. 4 गांधी वार्ड, वार्ड नं. 5 सुभाष वार्ड, वार्ड नं. 7 चंद्रशेखर आजाद वार्ड के लिए शा.मा.वि. नया बस स्टैंड गोहद में, दिनांक 24.02.2026 को वार्ड नं. 14 नगर पालिका वार्ड, वार्ड नं. 15 संजय वार्ड, वार्ड नं. 6 सरदार पटेल वार्ड के लिए नगर पालिका प्रांगण गोहद में शिविर लगेगा।
जनपद पंचायत रौन में दिनांक 20.02.2026 को ग्राम अचलपुरा, चाचीपुरा, जैतपुरा मढी, दबरेहा जागीर, बौहरा, मटियावली बुर्जुग तथा दिनांक 24.02.2026 को कोट, दोहई, नदना, नोधा, पचोखरा, बगियापुरा, बसतपुरा, बोनापुरा, मूरतपुरा, रायपुरा, लारोल के लिए ग्राम पंचायत भवन में शिविर लगेगा। नगर परिषद रौन में दिनांक 17.02.2026 को वार्ड नं. 01, वार्ड नं. 02, वार्ड नं. 03, वार्ड नं. 04, वार्ड नं. 05 के लिए जनपद पंचायत रौन में शिविर लगेगा।
नगर परिषद मिहोना में दिनांक 17.02.2026 को वार्ड नं. 1 शिवाजी नगर वार्ड, वार्ड नं. 2 प्रताप वार्ड, वार्ड नं. 3 आज़ाद वार्ड, वार्ड नं. 4 शास्त्री वार्ड, वार्ड नं. 5 इंदिरा वार्ड के लिए नगर परिषद कार्यालय मिहोना में शिविर लगेगा।
जनपद पंचायत लहार में दिनांक 17.02.2026 को ग्राम अजनार, काथा, छिदी, जगनपुरा, पृथ्वीपुरा, पर्रायच, बड़ोखरी, बारहेट, बीजपुरा, मड़ोरी, मेहरा बुर्जुग, ररी- शिकारपुरा, राहवली बेहड़, राहवी उबेरी, रोहानी जागीर, रोहानी सींगपुरा, लपवाहा, लालपुरा, वैशपुरा, सुन्दरपुरा, सिकरी जागीर, हीरापुरा के लिए पंचायत भवन ग्राम पंचायत काथा में, दिनांक 24.02.2026 को ग्राम अखदेवा, अरूसी, असवार, करियावली, गिरवासा, चिरूली, चिरौली, जैतपुरा, जमुहा, जलालपुरा, टोला, डूडा, देवरीकला, बरेई, बरहा, बरौआ, भटपुरा, मसेरन, महुआ, रूरई, लिलवारी, सौसरा के लिए पंचायत भवन ग्राम पंचायत असवार में शिविर लगेगा।
जनपद पंचायत अटेर में दिनांक 17.02.2026 को ग्राम अम्लेहडा, ऐतहार, गोअरकला, गोअरखुर्द, गोपालपुरा, जारी, जोरी ब्राहमण, नायब, पुर, पिड़ोरा, पिथनपुरा, पीपरी, बगुलरी, बरोही, बिछौली, म्रगपुरा, मूरतपुरा, मसूरी, महापुर, रैपुरा, लावन, स्यावली के लिए शहीद सुल्तान सिंह नरवरिया हायर सेकण्डरी स्कूल पीपरी में, दिनांक 24.02.2026 को ग्राम उदोतपुरा, कमई, गजना, गोहदूपुरा, चौकी, जनोरा, जवासा, जौरीकोतवाल, दैपरा, दुल्हागन, देहरा, धरई, नरसिंहगढ़, प्रतापपुरा, परा, पाली, भुजपुरा, मुडियाखेरा, रिदौली, सिमराव, सोई के लिए मिडिल स्कूल परा में शिविर आयोजित किया जाएगा।

a

Related Articles

Back to top button