No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

नेशनल हाईवे को लेकर संत कालीदास महाराज ने 27 फरवरी को बुलाई महापंचायत, सांसद विधायकों सांसद, नेताओं को भी बुलाया।

नेशनल हाईवे को लेकर संत कालीदास महाराज ने 27 फरवरी को बुलाई महापंचायत, सांसद विधायकों सांसद, नेताओं को भी बुलाया।

भिंड ग्वालियर हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान के संयोजक अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज ने आज छींमका के पास हुई घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर अपना गुस्सा जाहिर किया, संत कालीदास महाराज ने सुबह सैनिक संघटन इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ब्लॉक अध्यक्ष गोहद महेश करारिया के साथ घटना स्थल का जायजा लिया और भिंड बड़े हनुमान मंदिर पर समाज सेवियों संत समाज के साथ मीटिंग की साथ ही हाईवे पर महाशिवरात्रि पर दिवंगत आकाश भदौरिया के परिवार से भी मुलाकात की। संत कालीदास महाराज ने ग्वालियर भिंड हाईवे इंदिरा चौराहे पर खड़े होकर संत समाज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 27 फरवरी को मेहगांव डाक बंगला हनुमान मंदिर पर सभी विधायकों ,सांसद सभी पार्टियों के नेताओं, भूतपूर्व सैनिकों, समाज सेवियों,आम जन के साथ महापंचायत बुलाई है, पूज्य संत कालीदास महाराज ने सरकार को चेताया कि अबकी संघर्ष आखिरी और अंतिम है, जो नेता इस अभियान में उपस्थित दर्ज नहीं करेगा उन्हें जनता का विरोधी माना जाएगा अब समय आ गया है कि राजनेता जनप्रतिनिधि तय करे कि कुर्सी प्यारी है या भिंड की जनता संत कालीदास महाराज ने आकाश भदौरिया समेत आज की घटना में सभी मृतक परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी तुरंत देने की सरकार से मांग की, महाराज ने भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव से मुलाकात कर नौजवानो पर दर्ज प्रकरण वापिस लेने का आग्रह किया,डीआईजी डॉ असित यादव ने महाराज को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार सहित नौजवानो को पुलिस परेशान नहीं करेगी, आज उपस्थित जनों में संत रामेश्वर दास महाराज, संत नरसिंह दास महाराज, संत रामधुनिदास दास महाराज, संत प्रद्युम्न महाराज, संत शांति दास महाराज, आई वी ओ सैनिक संघटन के महेश करारिया, भूतपूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाह , लांस हवलदार राजेश सिंह, अजमेर सिंह भदौरिया,हवलदार रामसुंदर शर्मा, समाज सेवियों में मनोज देपुरिया,शंभू राजावत , रिशेंद्र सिंह राजावत,रोमी चौहान,जीतू भदौरिया जामपुरा , देवेश शर्मा, रॉकी तोमर ,बालमुकुंद भदौरिया, शुभम पचौरी, विनय दुबे ,पवन प्रशान्त, कुलदीप सिंह भदौरिया बरही मौजूद रहे,

a

Related Articles

Back to top button