No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से किया वर्चुअल संवाद।

प्रधानमंत्री ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से किया वर्चुअल संवाद।

*कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी कक्ष भिण्ड में देखा एवं सुना गया*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। कई राज्यों के विभिन्न जिलों से जुड़े प्रतिभागियों ने सीमावर्ती गांवों से जुड़ी अपनी प्रेरणादायक यात्रा, अनुभव और सीख को साझा किया। यह कार्यक्रम माय भारत के माध्यम से संचालित किया गया, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर एनआईसी कक्ष भिण्ड में देखा एवं सुना गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान, जिला युवा अधिकारी माय भारत केन्द्र भिण्ड आशुतोष साहू, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड अजीम खान सहित अन्य अधिकारी, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में जिला भिण्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागी भूपेन्द्र चौहान एवं माय भारत वालेंटियर्स उपस्थित रहे।

विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में जिला भिण्ड का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागी भूपेन्द्र चौहान ने कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी कि माय भारत वॉलंटियर के विकास वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत उन्होंने और उनकी टीम ने 9 जून से 15 जून के बीच लद्दाख के बॉर्डर विलेजों में सकारात्मक बदलाव की दिशा में ठोस कदम उठाए। भूपेंद्र ने बताया कि उन्होंने गाँव वालों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और लगातार जुड़ाव बनाने पर विशेष काम किया। गाँवों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए ग्रुप बनवाए और स्थानीय कारीगरों व मैन्युफैक्चरर्स को शहरी लोगों से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने की पहल की।

a

Related Articles

Back to top button