No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत करें निराकरण – कलेक्टर।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत करें निराकरण – कलेक्टर।

*समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न*

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभाग अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के समस्त प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर तत्काल ध्यान केंद्रित करते हुए इनका प्राथमिकता आधार पर निराकरण किया जाए।
कलेक्टर ने ईकेवाईसी की समीक्षा कर कहा कि समस्त नगरीय निकाय सीएमओ और सीईओ जनपद समग्र ईकेवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में प्रगति लाएं।
कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा कर सख्त निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढ़ंग से सुनिश्चित किया जाए। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिकाओं के ई-केवाईसी और समग्र सत्यापन की समीक्षा कर कहा कि जो बालिकाएं छूट गई हैं, उन्हें चिन्हित कर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।
उन्होंने टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।

a

Related Articles

Back to top button