उर्वरक की निरंतर व पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने समन्वित प्रयास करें – कलेक्टर।

उर्वरक की निरंतर व पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने समन्वित प्रयास करें – कलेक्टर।
*कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं के लक्ष्यों और प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न*
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं के लक्ष्यों और प्रगति की समीक्षा हेतु एपीसी बैठक आयोजित की गई, जिसमें उप संचालक कृषि, उप संचालक पशु पालन, डीएमओ मार्कफेड, उपायुक्त सहकारिता, जीएमसीसीबी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचाया जाए और प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने उर्वरक की निरंतर व पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डीडीए, डीएमओ व जीएमसीसीबी को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक रैक से समितियों में भण्डारण सुनिश्चित किया जाए ताकि जहाँ भी आवश्यकता हो तत्काल वितरण हो सके। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं की पूर्ति लक्ष्य अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।




