भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर किया नमन।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर किया नमन।
भिंड : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 81वीं जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोकुलधाम गौशाला पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रसिद्ध मंशापूर्ण हनुमानजी मंदिर के परिसर में साधु संतों को स्व. माधवराव सिंधिया की याद में पेयजल सामग्री,बिस्किट के पैकेट एवं फलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




