No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

25 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा विश्व पशु चिकित्सा दिवस।

25 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा विश्व पशु चिकित्सा दिवस।

भिण्ड जिले में विश्व पशु चिकित्सा दिवस प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सा संघ एवं भारतीय पशु चिकित्सा परिषद् की जिला इकाईयों के सहयोग से गौरवपूर्ण तरीके से मनाया जावेगा। सुप्रीम कोर्ट के श्वान प्रबंधन संबंधित आदेश के तहत विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर एक पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जावेगा, जिसमें श्वान पशुओं में निःशुल्क रेबीज का टीकाकरण किया जावेगा। इसके साथ ही बड़े पशुओं के लिये बांझपन निवारण शिविर का आयोजन होगा जिसमें निःशुल्क गर्भ परीक्षण का कार्य किया जावेगा। शिविर का आयोजन शासकीय पॉलीक्लीनिक भिण्ड पर प्रातः 9.00 बजे से किया जावेगा। शिविर आयोजन में इंसानियत समूह की स्वयं सेवी संस्था तथा विभिन्न फार्मेसी कंपनियां भी अपना आवश्यक सहयोग देंगी। शिविर में पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया जावेगा। सभी श्वान प्रेमी तथा अन्य पशुपालकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाऐं।

a

Related Articles

Back to top button