No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

“एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से गूंजा भिण्ड,देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने लोगों को किया भावविभोर

“एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से गूंजा भिण्ड,देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने लोगों को किया भावविभोर

*मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर शहर के गौरी सरोवर किनारे आयोजित हुआ कार्यक्रम*

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन भिण्ड ने शहर के गौरी सरोवर किनारे “एक शाम मध्यप्रदेश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया। मध्यप्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था और इस वर्ष राज्य अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर पवन जैन, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलित किए और सेवा ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर  राजन बी नाडिया, एसडीएम भिण्ड महेन्द्र सौजन्या, सीएमओ भिण्ड वीरेन्द्र चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुति में माया इवेंट इंटरटेनमेंट संस्था भिण्ड के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। देशप्रेम और प्रदेश गौरव से ओत-प्रोत गीतों ने उपस्थित दर्शकों को काफी भावविभोर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थापना दिवस को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता और सांस्कृतिक चेतना के उत्सव के रूप में मनाना रहा। गौरी सरोवर के मनोरम वातावरण में आयोजित यह संध्या भिण्ड की सांस्कृतिक पहचान और प्रदेश के प्रति नागरिकों के गर्व को दर्शाती रही।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने भिण्ड निवासियों को मध्यप्रदेश की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का संदेश दिया। अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की और सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

a

Related Articles

Back to top button