मेहगांव पुलिस की अवैध शराब परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही,3 लाख 27 हजार रुपये का मसरुका जप्त, एक सैन्ट्रो कार सहित तथा 07 पेटी जप्त

मेहगांव पुलिस की अवैध शराब परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही,3 लाख 27 हजार रुपये का मसरुका जप्त, एक सैन्ट्रो कार सहित तथा 07 पेटी जप्त।पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल (रा.पु.से.) के निर्देशन में तथा SDOP महोदय मेहगांव संजय कौच्छा के मार्गदर्शन में थाना मेहगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब तथा एक सैन्ट्रो कार जप्त करने में सफलता हासिल की है।दिनांक 31.10.2026 को थाना मेहगांव पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा मेहगांव में चौधरी मोहल्ला में एक सैन्ट्रो कार खडी है जिसमें शराब की पेटियां रखी हुई है।मुखबिर की सूचना विश्वनीय होने से थाने से टीम को मुखबिर के बताये स्थान चौधरी मोहल्ला मेहगांव रवाना किया गया जहाँ मुखबिर के बताये हुलिया की कार क्रमांक DL2CAD0263 खडी मिली जिसका पुलिस टीम ने कडी मसक्कत के बाद गेट खोला जिसमें 07 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब कुल 59.58 लीटर कुल कीमती 27000 रुपये की मिली बाद आस पास के लोगों से उक्त कार के चालक के बारे में पूछताछ की तो एक संदेही का नाम पता चला। बाद घटना स्थल से सैन्ट्रो कार सहित शराब जप्त की गई तथा संदेही की तलाश की गई।
जप्त मसरुकाः- 01.06 पेटी देशी मदिरा प्लेन 300 क्वाटर कुल 54 लीटर कीमती 21 हजार रुपये
02.01 पेटी जिसमें 31 काटर MC DOWELLS NO 1 के कुल 5.58 लीटर कीमती 06 हजार रुपये 03. एक सैन्ट्रो कार क्रमांक DL2CAD0263 कीमती करीबन 03 लाख रुपये।सराहनीय भूमिया – निरी. रविन्द्र शर्मा, प्र.आर. 341 लोकेन्द्र सिंह तोमर, प्र.आर. 544 प्रदीप पचौरी, प्र.आर. 1177 सतेन्द्र शर्मा, आर. 245 अजय ओझा, आर. 291 मंगल बघेल, आर. चालक 222 शिवकुमार शर्मा की अहम भूमिका रही।




