ताजा ख़बरें
मंत्री राकेश शुक्ला एवं सांसद संध्या राय ने एसएएफ बटालियन भिण्ड में किया पौधारोपण,हरित मध्यप्रदेश के संकल्प को मूर्त रूप देने की अपील

मंत्री राकेश शुक्ला एवं सांसद संध्या राय ने एसएएफ बटालियन भिण्ड में किया पौधारोपण,हरित मध्यप्रदेश के संकल्प को मूर्त रूप देने की अपील
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर गत दिवस भिण्ड में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और सांसद संध्या राय ने 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में पौधारोपण किया। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने हरित मध्यप्रदेश के संकल्प को मूर्त रूप देने की अपील की।कार्यक्रम में कलेक्टर पवन जैन, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान और अपर कलेक्टर राजन बी नाडिया सहित अनेक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण में भाग लिया।भिण्ड में आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक बना।




