No Slide Found In Slider.
खेल

कराटे प्रतियोगिता में ग्वालियर के छात्र अभी उर्फ कान्हा तोमर ने जीता गोल्ड मेडल।

कराटे प्रतियोगिता में ग्वालियर के छात्र अभी उर्फ कान्हा तोमर ने जीता गोल्ड मेडल।
ग्वालियर। कराटे प्रतियोगिता में ग्वालियर के आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र अभी सिंह तोमर (कान्हा तोमर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह प्रतियोगिता धार जिले में आयोजित की गई थी, जिसमें अंडर-14 वर्ग में कान्हा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कान्हा तोमर कक्षा 8वीं के छात्र हैं और आर्मी पब्लिक स्कूल, ग्वालियर में अध्ययनरत हैं। वे हवलदार दिनेश सिंह तोमर (आर्मी) के पुत्र हैं तथा मूल निवासी ग्राम परीक्षत पुरा, हाल निवास शताब्दी पुरम, ग्वालियर हैं।
इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कान्हा के चाचा युवा भाजपा नेता गोविंद सिंह तोमर (निवासी परीक्षत पुरा, अंबाह) एवं दादा जी भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह तोमर जी वरिष्ठ नेता विधानसभा अंबाह ने उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों ने भी कान्हा की इस उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

a

Related Articles

Back to top button