No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

राशन की हेराफेरी करने पर दर्ज होगा अपराधिक प्रकरण, सीएसआर फंड के उपयोग से कक्षाएं बनाई जाएंगी स्मार्ट – कलेक्टर

राशन की हेराफेरी करने पर दर्ज होगा अपराधिक प्रकरण, सीएसआर फंड के उपयोग से कक्षाएं बनाई जाएंगी स्मार्ट – कलेक्टर

*सभी शासकीय भवनों की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के निर्देश*

*असंतोषप्रद प्रदर्शन पर अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश*

*कलेक्टर की अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक गोहद की समीक्षा बैठक का आयोजन*

कलेक्टर पवन कुमार जैन ने कहा कि नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम केंद्र शासन की प्राथमिकता दर्शाता है और इसमें सभी विभागों को गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। जिन सूचकांकों में गोहद विकासखंड पिछड़ा हुआ है, उनमें लगातार सुधार के सार्थक प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन और पूरक पोषण आहार का वास्तविक लाभ लक्षित बच्चों और महिलाओं को प्राप्त हो अन्यथा राशन की हेराफेरी करने वालों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कुपोषण को दूर करने के लिए ब्लॉक स्तरीय योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जैन की अध्यक्षता में आकांक्षी ब्लॉक गोहद के विभागीय सूचकांकों की अक्टूबर तिमाही की समीक्षा बैठक के आयोजन के दौरान ये निर्देश दिए, जिसमें स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, आवास, अधोसंरचना, बैंकिंग, कृषि, पशुपालन, ऊर्जा, इत्यादि से संबंधित विकास सूचकांकों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर पवन कुमार जैन ने कहा कि मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की 20 बड़ी कंपनियों के सीएसआर फंड का उपयोग कर ब्लॉक और जिला मुख्यालय के मिडिल और हाइ स्कूलों को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। सीएसआर फंड के माध्यम से वाश-आन-व्हील्स की तर्ज पर सुलभ जैसी संस्थाओं के सहयोग से शालाओं और आंगनवाड़ियों में नियमित साफ सफाई तथा जीर्ण शीर्ण आंगनवाड़ी भवनों के जीर्णोद्धार के काम भी कार्ययोजना में शामिल किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि कम्पनियां सीएसआर संबंधी निर्देशों का उल्लंघन नहीं करें।

कलेक्टर पवन कुमार जैन ने गोहद ब्लॉक की समस्त 210 ग्राम में बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस की व्यवस्था किए जाने तथा पशुपालन से जुड़ी परियोजनाओं के ऋण माह नवंबर तक वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पंचायतों में मिशन मोड पर नेट कनेक्शन क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने शाला त्यागी विद्यार्थियों की संख्या में कमी लाने और अशासकीय संस्थाओं में प्रवेशित अथवा पलायन किए विद्यार्थियों का आंकड़ा सम्मिलित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शालाओं के शौचालयों में पर्याप्त साफ-सफाई रखी जाए। उन्होंने सभी शासकीय भवनों की छत पर रूफटॉप सोलर लगवाने और कार्यालयों में ऊर्जा की बचत करने वाले उपकरणों का उपयोग करने के निर्देश दिए। असंतोषप्रद प्रदर्शन करने पर एई गोहद तथा सीईओ जनपद गोहद का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

a

Related Articles

Back to top button