No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिण्ड में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई: मिठाइयों, दूध-मावा सहित 15 नमूने लिए, एक्सपायरी सामग्री नष्ट

भिण्ड में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई: मिठाइयों, दूध-मावा सहित 15 नमूने लिए, एक्सपायरी सामग्री नष्ट

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिवस लगातार जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दूध वाहनों का सघन निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए। इस कार्रवाई में सोनपापड़ी, बर्फी, पनीर बर्फी, दूध, मावा, घी, तेल और नमकीन सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।

*मौ क्षेत्र में मिठाइयों के नमूने*

दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण सेंगर ने तहसील मौ के सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निर्मल श्री मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर राजीव जैन से सोनपापड़ी, सुधीर मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर सुधीर जैन से पनीर बर्फी तथा जैन मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर संजीव जैन से बर्फी के नमूने लिए गए।

इसी क्रम में तहसील मौ के बस स्टैंड स्थित सम्राट स्वीट्स के प्रोपराइटर नरेश कुशवाह से यूज्ड सोयाबीन तेल एवं बेकरी केक के नमूने लिए गए। यादव मिष्ठान भंडार से भी बर्फी का नमूना एकत्र कर जांच के लिए भोपाल भेजा गया।

*मिहोना और फूप में दूध-मावा की जांच*

दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने तहसील मिहोना में भोले बाबा मिल्क चिलिंग सेंटर पर खड़े जितेन्द्र सिंह के वाहन से दूध का नमूना लिया। ग्राम रजपुरा स्थित बलराम यादव की डेयरी से मावा एवं घी के नमूने भी जांच हेतु एकत्र किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी ने शिकायत के आधार पर ग्राम फूप में गायत्री मंदिर के पास स्थित सुधीर शर्मा की मां गायत्री डेयरी से मावा एवं घी के नमूने लिए। साथ ही डेयरी पर खड़े टैंकर एमपी 07 ZN 3809 से मिश्रित दूध का नमूना भी लिया गया।

*एक्सपायरी सामग्री नष्ट, नोटिस जारी*

शिकायत के आधार पर फूप के वार्ड नंबर 14, इटावा रोड स्थित हरिशंकर गुप्ता किराना का निरीक्षण किया गया। यहां मिली एक्सपायरी मसाले, बिस्किट, सॉस, नमकीन आदि खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट कराई गई।

इस दौरान खट्टा मीठा नमकीन एवं श्री हरि गुलाब जामुन मिक्स के नमूने भी लिए गए। प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

सभी नमूनों की रिपोर्ट राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल से आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रखेगा।

a

Related Articles

Back to top button