No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, श्रमदान से बदली पार्क की तस्वीर।

कलेक्टर ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, श्रमदान से बदली पार्क की तस्वीर।

रेडक्रॉस के सेवा सप्ताह में चला अभियान मिशन स्वच्छ और जन अभियान परिषद ने की सहभागिता।

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत आनंदधाम और सामाजिक न्याय परिसर के पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवी संगठनों और स्वयंसेवकों ने मिलकर श्रमदान किया और परिसर की साफ-सफाई कर उसे व्यवस्थित रूप दिया।

कार्यक्रम में कलेक्टर भिण्ड ने स्वयं फावड़ा उठाकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत व्यास, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. शैलेन्द्र परिहार, मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पार्क की साफ-सफाई, कचरा निष्पादन और सौंदर्यीकरण का कार्य किया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा बननी चाहिए। जब समाज और प्रशासन मिलकर कार्य करते हैं, तब ऐसे सकारात्मक परिवर्तन संभव होते हैं।” उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. शैलेन्द्र परिहार ने कहा कि “रेडक्रॉस सेवा और मानवता का प्रतीक है। सेवा सप्ताह के माध्यम से हम समाज में जागरूकता लाने और लोगों को स्वच्छता व सेवा के प्रति प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि “जनभागीदारी से ही स्वच्छता अभियान सफल हो सकता है। इस तरह के श्रमदान कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को प्रेरित करते हैं।”

कार्यक्रम में जयदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, कुलदीप शर्मा, अश्वनी, उमेश भदौरिया, हर्ष जैन, दिलीप कुशवाह, साहब सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी बंधुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। श्रमदान के इस सामूहिक प्रयास से पार्क की तस्वीर बदल गई और स्वच्छता का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित हुआ।

a

Related Articles

Back to top button