No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने पंचायत समन्वयक अधिकारी, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को दिया नोटिस।

सीईओ जिला पंचायत भिण्ड ने पंचायत समन्वयक अधिकारी, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को दिया नोटिस।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत रौन के पंचायत समन्वयक अधिकारी चौबेलाल कोठारी, ग्राम पंचायत पुरा भीमनगर के सचिव मनोज वर्मा, ग्राम पंचायत पुरा भीमनगर के ग्राम रोजगार सहायक भूपेन्द्र सिंह को कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने बताया है कि कलेक्टर भिण्ड की समीक्षा बैठक दिनांक 16 मई 2026 में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में आपकी ग्राम पंचायत में दिनांक 17 मई 2026 को जनपद पंचायत रौन अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुराभीम नगर एवं ग्राम पंचायत इंदुर्खी में जल गंगा संवर्धन योजना के माँ की बगीया, खेत तालाब एवं तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आप अनुपस्थित रहे, साथ ही कार्य अपूर्ण एवं बंद पाये गये। इससे प्रतीत होता है कि शासन की योजनाओं में अत्यंत लापरवाही वरती जा रही है आपका यह कृत्य घोर लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता का द्योतक है।
क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे। इस हेतु आप अपना जबाव 03 दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

a

Related Articles

Back to top button