No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

आमजन के जीवन स्तर में सुधार और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रयासरत है सरकार – सांसद संध्या राय।

आमजन के जीवन स्तर में सुधार और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रयासरत है सरकार – सांसद संध्या राय।

*कम्युनिटी हॉल में जनकल्याण शिविर का हुआ शुभारंभ।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद  संध्या राय के मुख्य आतिथ्य में एवं विधायक भिण्ड की अध्यक्षता में भिण्ड नगर के मेला ग्राउंड के पास स्थित कम्युनिटी हॉल में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसमें कलेक्टर भिण्ड, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष, अपर कलेक्टर, एसडीएम भिण्ड सहित उपस्थित नागरिकों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए अतिथियों ने विभिन्न विभागों के स्टालों का बारीकी से अवलोकन किया और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

सांसद संध्या राय ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारें निरंतर आमजन के जीवन स्तर में सुधार और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे समय और सुलभता दोनों में सुधार होता है।
सांसद ने बताया कि आयोग्य लाभों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी विकासखंडों में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में लोगों की समस्याओं का हरसंभव निराकरण और समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पंजीकरण, सत्यापन और लाभांश वितरण की प्रक्रियाओं में कोई देरी न हो और जरूरतमंदों को शीघ्र सेवा उपलब्ध कराई जाए।
सांसद संध्या राय ने किसानों पर विशेष ध्यान देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार उनकी आत्मीयता समझते हुए सिंचाई के रकवे को बढ़ा रही है और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। साथ ही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि समय पर उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उनकी आर्थिक स्थिरता बनी रहे। गरीब परिवारों को मुफ्त राशन का वितरण निरंतर किया जा रहा है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को घरों की सौगात दी जा रही है।
उन्होंने यह भी विशेष रूप से बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासी बस्तियों में समग्र विकास पर जोर दिया जा रहा है। बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आदिवासी समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा रहा है।विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं अनेक योजनाएँ सीधे गरीबों के कल्याण के लिए हैं और इनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अनिवार्य रूप से लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई हितग्राही योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी न होने के कारण उनसे वंचित रह जाते हैं, इसलिए ऐसे लोग अपने संबंधित विभागों में जाएँ या आयोजित किए जा रहे शिविरों में भाग लें।
विधायक ने कहा कि इन शिविरों में उपस्थित अधिकारी आवेदन लेने से लेकर दस्तावेज़ सत्यापन तक सभी प्रक्रियाएँ सुचारू रूप से कराते हैं, जिससे लाभार्थी स्थल पर ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रस्तुत करने में किसी प्रकार की बाधा होने पर स्थानीय प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराएं।

a

Related Articles

Back to top button