No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

ऑपरेशन विश्वास” के तहत गुम हुए मोबाईल बरामद, भिण्ड पुलिस ने 325 मोबाईल कीमत 81,30,000 रुपये के गुम हुए मोबाईल खोजकर आवेदकों के चैहरे पर लौटाई खुशी।

ऑपरेशन विश्वास” के तहत गुम हुए मोबाईल बरामद, भिण्ड पुलिस ने 325 मोबाईल कीमत 81,30,000 रुपये के गुम हुए मोबाईल खोजकर आवेदकों के चैहरे पर लौटाई खुशी।

जिलें में गुम हो रहे मोबाईलों के आवेदन पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा को लगातार प्राप्त हो रही थीं पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा उक्त आवेदनो पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हे ट्रैस करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल को निर्देशित किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला भिण्ड के समस्त धानो को CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाईल ट्रैस कर थाना स्तर पर एवं सायबर सेल टीम को शीघ्र बरामद करने हेतु लगाया गया था।

वरिष्ट अधिकारियों के निदेशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी अटेर रविन्द्र वास्कले, उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) दीपक तोमर के मार्गदर्शन में कार्य करते थाना प्रभारी कोतवाली निरी० मुकेश शाक्य एवं थाना प्रभारी देहात निरी० शिवप्रताप राजावत, सायबर सेल टीम एवं समस्त थानों की टीम ने मोबाईल गुम सम्बन्धी आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के मोबाईलो को ट्रैस कर बरामद किया गया। सायबर सेल द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से समस्त थानों को प्रशिक्षण देकर मोबाईल को ट्रैस करने हेतु निर्देश देकर त्वरित कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था।

इसी कम में CEIR पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2025 में 628 मोबाईल खोजे गए तथा विगत दिनों से आज दिनांक तक कुल 325 गुम हुए मोबाईलों को ट्रैस कर बरामद किया गया है जिनकी अनुमानित कीमत 81,30,000 रुपये है। उक्त सभी मोबाईल को जिला भिण्ड के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तथा कई राज्यों (उ०प्र०, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट, झारखण्ड, केरल, असम, छत्तीसगढ) से बरामद किये गये जोकि रीयलमी, ओपो, बीवो, एमआई, सैमसंग, टैक्नों, इनफिनिक्स, मोटोरोला, बनप्लस आदि कम्पनी के हैं, जिनका आज दिनांक 17.06.26 को पुलिस कन्ट्रोल रुम जिला भिण्ड में आयोजित कॉफेन्स में भिण्ड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, सायबर सेल की टीम एवं थानों की टीम द्वारा मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किया गया है।

मोबाईल वर्तमान मे भारतीय सेना, होमगार्ड, पुलिस में तैनात जवानों के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिकों, माली, खिलाडी, स्टूडेन्ट, ग्रहणी महिला, अध्यापक, पत्रकार एवं आमजन आदि के थें इनमे से कुछ आवेदक ऐसें है जो मोबाईल खरीद ही नहीं पायें, कई लोगो द्वारा बताया गया कि रास्ते में काम पर जाते समय मोबाईल गुम हो गया था परन्तु जब आज मेरा मोबाइल खोजकर वापिस किया गया, तो मुझे बहुत खुशी हुई। मोबाईल धारकों को मोबाईल वापस मिलने पर सभी के चहरे पर पुनः मुस्कान आ गयी मोबाईल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल तथा थाना स्तर पर कार्यरत पुलिस टीम की सराहना की।

सराहनीय भूमिका-

उक्त उल्लेखनीय कार्य मे सायबर सेल स०उ०नि० सत्यवीर सिहं, प्रआर० 982 प्रमोद पाराशर, प्रआर0 566 महेश कुमार, प्रआर० 315 सतेन्द्र यादव, आर 281 आनन्द दीक्षित, आर0 637 राहुल यादव, आर० 69 हरपाल, आर० रितिक यादव, आर० प्रशान्त नरवरिया, आर० बृजेश सिंह थाना देहात, आर० 27 विवेक करन थाना सिटी कोतवाली, आर० बृजेश शर्मा थाना मेहगावं, आर० नवीन थाना गोहद चौहारा, आर० राहुल सिकरवार थाना फूप, आर० कुलदीप थाना मालनपुर, मआर० बदना थाना मिहोना, मआर० रिंकी तोमर थाना गोरमी।

a

Related Articles

Back to top button