जिले में चलाया जा रहा है ’दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान’ का तृतीय चरण।

जिले में चलाया जा रहा है ’दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान’ का तृतीय चरण।
*कृषक कल्याण वर्ष में पशु स्वास्थ्य, पशुपोषण और नस्ल सुधार के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग की पहल*
*3 से 4 पशुओं वाले पशुपालकों को किया जा रहा जागरूक*
मध्य प्रदेश शासन द्वारा पशुपालन एवं डेयरी विभाग म.प्र. को दुग्ध उत्पादन में दोगुनी वृद्धि करने हेतु प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का तृतीय चरण गत 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ किया गया है।
जिला प्रशासन भिण्ड के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में भिण्ड जिले में भी दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का तृतीय चरण संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में 3 से 4 पशु रखने वाले पशुपालकों से विभाग का मैदानी अमला गृह भेंट करके पशु नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पशुपोषण के संबंध में जागरूक कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनिल अग्रवाल संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ग्वालियर चंबल संभाग ग्वालियर के द्वारा ग्राम विकास खण्ड गोहद के ग्राम लहचूरा एवं ग्राम तिलोरी में पशुपालको से संवाद किया एवं भोपाल से आई टीम के प्रमुख डॉ. गौरव बोराट के द्वारा जिले सभी विकास खण्डों में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तृतीय चरण की जानकारी पशुपालकों से प्राप्त की तथा विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की। विरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा कहां गया कि निश्चित रूप से इस अभियान के सकारात्मक परिणाम आयेगें जो कि आर्थिक आमदनी के साथ प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि में सहायक सिद्ध होगें।




