45 दिवसीय शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 का गरिमामय समापन,171 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं विजेताओं को पदक प्रदान।

45 दिवसीय शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 का गरिमामय समापन,171 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं विजेताओं को पदक प्रदान।
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 के अंतर्गत 15 मई 2026 से 28 जून 2026 तक संचालित 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज शासकीय आईटीआई परिसर भिण्ड में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड द्वारा प्रशिक्षण में सम्मिलित 171 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रशिक्षण अवधि के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
45 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक दक्षता, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा की भावना तथा टीम भावना से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों के अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना युवाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।
समारोह में विभागीय अधिकारी, प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रशिक्षकगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।




