No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

ग्रीनट्रैक्स इंफ्रा ने नोएडा छोड़ मालनपुर में स्थापित किया संयंत्र,औद्योगिक संवर्धन नीति और बेहतर कनेक्टिविटी ने किया आकर्षित

ग्रीनट्रैक्स इंफ्रा ने नोएडा छोड़ मालनपुर में स्थापित किया संयंत्र,औद्योगिक संवर्धन नीति और बेहतर कनेक्टिविटी ने किया आकर्षित

*इकाई में 30 स्थानीय व्यक्तियों को मिला रोजगार*

मध्यप्रदेश शासन की उद्योग-अनुकूल नीतियों का परिणाम है कि अब मेट्रो शहरों की कंपनियां मध्यप्रदेश का रुख कर रही हैं। ग्रीनट्रैक्स इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड इस प्रेरक परिवर्तन का शानदार उदाहरण है। वर्ष 2025 में शुरू हुई यह कंपनी पहले नोएडा में संचालित होती थी, जहां लगभग 9 लाख रुपये प्रति माह केवल भूखंड किराए पर व्यय होता था। मध्यप्रदेश की औद्योगिक संवर्धन नीति 2025 से प्रभावित होकर कंपनी ने नोएडा छोड़कर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में निवेश का निर्णय लिया। कंपनी को मालनपुर में रीसेल विकल्प के तहत 99 वर्षों की लीज पर रियायती दर पर भूखंड आवंटित हुआ है, जिससे कंपनी को प्रतिवर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक की बचत हो रही है।ग्रीनट्रैक्स इंफ्रा द्वारा ध्वनि अवरोधक और सड़क सुरक्षा उत्पादों जैसे गार्ड रेल, क्रैश बैरियर्स, डीलिनिएटर्स, रोड साइनेज और ट्रैफिक सेफ्टी उत्पादों का निर्माण किया जाता है। वर्तमान में कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 25 करोड़ रुपये है और संयंत्र में 30 स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। भविष्य में मालनपुर में ही एफएमसीजी सेक्टर में कंपनी के विस्तार की योजना है।प्रबंधक रंजीत यादव बताते हैं कि प्रदेश की आकर्षक औद्योगिक नीति के दृष्टिगत कंपनी ने इकाई को नोएडा से मालनपुर में स्थानांतरित करने की योजना बनाई। कंपनी का क्लाइंट समूह मुख्यतः दिल्ली-एनसीआर में स्थित है लेकिन बेहतर कनेक्टिविटी के कारण मालनपुर से दिल्ली आवागमन सुगम हुआ है, जिससे सेवाएं देने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है। कंपनी को दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर का लॉजिस्टिक्स फायदा भी मिला है। श्री यादव ने बताया कि नोएडा की कई अन्य कंपनियां भी मध्यप्रदेश में संयंत्र स्थापित करने के लिए उनसे पूछताछ कर रही हैं।

प्रबंधक यादव ग्रीनट्रैक्स की इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित एमपीआईडीसी के अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं, जिन्होंने प्रदेश में निवेश और विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया और हर कदम पर सहयोग दिया।

a

Related Articles

Back to top button