No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

गीता जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजन 01 दिसम्बर को।

गीता जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजन 01 दिसम्बर को।

*जिला स्तर पर निराला रंग विहार में प्रातः 10 बजे से गीता महोत्सव का होगा आयोजन*

*श्रीमद् भगवद् गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया जाएगा*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरूप इस वर्ष गीता जयंती के अवसर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा।
जिला स्तर पर निराला रंग विहार में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सीईओ जिला पंचायत भिण्ड एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने बताया है कि गीता जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में 1100 गीता पाठियों (विधार्थियों) द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया जाएगा।

a

Related Articles

Back to top button