नवनियुक्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स हेतु साइबर फ्रॉड एवं सीआईएस संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम।

नवनियुक्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स हेतु साइबर फ्रॉड एवं सीआईएस संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम।
राष्ट्ीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक जिले के पैरालीगल वॉलेंटियर्स हेतु साइबर फ्रॉड एवं सीआईएस संबंधी विषयों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में ए.डी.आर. सेंटर, भिण्ड में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के.एस.बारिया द्वारा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त अवसर पर अनुभूति गुप्ता, सचिव एवं देवेश शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी, भिण्ड उपस्थित रहें।
उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष द्वारा नवनियुक्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स को समझाया गया कि उक्त प्रशिक्षण आपके कौशल विकास एवं ज्ञानवर्द्धन के लिए कराई जा रही है तथा पैरालीगल वॉलेंटियर्स समाज के ऐसे वर्गों जोकि गरीब एवं वंचित है तथा शासन-प्रशासन, न्यायालय के मध्य एक कड़ी के रूप में काम करते हैं। अतः आप सभी का यह कर्तव्य है कि समाज में कानूनी रूप से प्रशिक्षित होकर जाए तथा आमजनों के मध्य रहकर उनकी कानूनी रूप से मदद करें।
तत्संबंध में जिला भिण्ड की पुलिस विभाग से उपस्थित साइबर विशेषज्ञों की टीम द्वारा आज के समय में चल रहे साइबर फ्रॉड के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदाय की गई एवं हमें इससे बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारें में भी समझाया गया तथा जिला न्यायालय के सीआईएस विशेषज्ञों द्वारा पैरालीगल वॉलंेटियर्स को सीआईएस के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदाय की गई जिसमें हम कैसे किसी के प्रकरण की दिनांक, स्थिति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इसके अतिरिक्त वर्तमान में चलाये जा रहे एक नवीन पहल ‘‘उल्लास एक प्रयोग’’ अभियान के बारें में भी विस्तृत रूप से अवगत कराया गया तथा इसके अंतर्गत विभिन्न आयोजित कार्यक्रमांे की श्रृंखलाओं के बारें में भी बताया गया एवं उक्त कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु भी आग्रह किया गया।




