कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक संपन्न,लहार एवं गोहद की खराब प्रगति पर फटकार, गोहद बीएमओ को प्रभार से हटाने के निर्देश।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक संपन्न,लहार एवं गोहद की खराब प्रगति पर फटकार, गोहद बीएमओ को प्रभार से हटाने के निर्देश।
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में गत दिवस जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से टीकाकरण, दस्तक अभियान, एएनसी चेक अप और जिले के विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान लहार एवं गोहद ब्लॉक में स्वास्थ्य योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई। लगातार तीन जिला स्वास्थ्य समिति की बैठकों में गोहद ब्लॉक का प्रदर्शन अत्यंत निम्न पाए जाने पर गोहद बीएमओ का प्रभार किसी अन्य वरिष्ठ चिकित्सक को सौंपने के निर्देश दिए।
बैठक में निर्देशित किया गया कि शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, जिला कम्युनिटी मैनेजर, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर एवं विकास भागीदार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




