No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

टेट परीक्षा विरोध के द्वितीय चरण में सभी विधानसभाओं में दिया गया मांग पत्र।

टेट परीक्षा विरोध के द्वितीय चरण में सभी विधानसभाओ में दिया गया मांग पत्र।
पात्रता परीक्षा के विरोध में प्रदेश के सभी शिक्षक कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा के तहत किए जाने वाले धरना प्रदर्शन के द्वितीय चरण में आज भिंड जिले के सभी ब्लॉक में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया जिसमें पात्रता परीक्षा आदेश वापिसी सहित प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गढ़ना करने की मांग की गई।
भिंड जिला मुख्यालय पर अटेर विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अरविंद बघेल, भिंड विधानसा में  विधायक को मांग पत्र सौंपा गया ।तथा गोहद में गोहद विधायक केशव देसाई, मेहगांव में तहसीलदार, को मांग पत्र दिया गया।
तथा अगले चरण में 18 अप्रैल को भोपाल में विशाल संख्या में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
मौके पर आनंद सिंह भदौरिया शैलेन्द्र सेंगर,जितेंद्र भदौरिया, कृष्णवीर कुशवाह,संतोष लहरिया, राघवेंद्र कुशवाह, रजनी अहिरवार ज्योति भदौरिया, अपर्णा भदौरिया दिग्विजय सिंह लोधी, महेश गोयल, संजीव भदौरिया ,हरि प्रकाश दियोरिया ,महेश दुबे, रघुवीर भदौरिया बदन सिंह बघेल राजेश शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button