No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सीईओ जिला पंचायत ने 04 अधिकारी/कर्मचारी को दिया नोटिस,निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गए।

सीईओ जिला पंचायत ने 04 अधिकारी/कर्मचारी को दिया नोटिस,निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गए।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने उपयंत्री जनपद पंचायत रौन डीके श्रीवास्तव, ब्लॉक कॉर्डिनेटर (एनआरएलएम) जनपद पंचायत रौन मनोज सिंह जादौन, पंचायत समन्वय अधिकारी ग्राम पंचायत अचलपुरा जनपद पंचायत रौन चौबे लाल कोठारी, सचिव ग्राम पंचायत अचलपुरा जनपद पंचायत रौन योगेन्द्र गुर्जर को नोटिस जारी किया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड ने बताया है कि दिनांक 18 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत अचलपुरा में संचालित निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्य स्थल पर आपकी उपस्थिति अपेक्षित थी किन्तु आप बिना किसी पूर्व सूचना/अनुमति के अनुपस्थित पाये गये आपकी यह लापरवाही एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर त्रुटि को दर्शाती है। जो कि संविदा सेवा की आचरण एवं नियमों के विपरीत है।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि इस नोटिस के प्राप्ति के 02 दिवस में आप अपना जबाव समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें एवं आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही क्यों न की जावें। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी। जिसकी संपूर्ण जबावदेही आपकी होगी।

a

Related Articles

Back to top button