ताजा ख़बरें
किसानों को सिंचाई के लिए पिलौआ बांध से दिया जाए 50 प्रतिशत पानी – कलेक्टर।

किसानों को सिंचाई के लिए पिलौआ बांध से दिया जाए 50 प्रतिशत पानी – कलेक्टर।
*जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न*
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अधीक्षक अभियंता जल संसाधन विभाग भिण्ड, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग सहित अन्य अधिकारी, समिति सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में जिलें में उपलब्ध समस्त जल स्त्रोतों में पानी की उपलब्धता, वर्षा उपरांत जल भण्डारण योजनाओं में संग्रहित जल की मात्रा का आंकलन एवं समुचित उपयोग के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 29 जुलाई 2026 को पिलौआ बांध से बांध की क्षमता का 50 प्रतिशत पानी किसानों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा।




