No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सूर्या रोशनी प्रा.लि. मालनपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन, 137 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।

सूर्या रोशनी प्रा.लि. मालनपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन, 137 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जे.एस. यादव के निर्देशन तथा जिला क्षय अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा के मार्गदर्शन में गत दिवस सूर्या रोशनी प्रा.लि. मालनपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के 137 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों की चेस्ट एक्स-रे, रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, एच.आई.वी., हेपेटाइटिस तथा स्पुटम जांच हेतु नमूने एकत्रित किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए गोहद भेजा गया।

जिला क्षय अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत टीवी एवं एच.आई.वी. की अधिकाधिक स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनटीईपी स्टाफ एवं जयदेवी शिक्षा प्रसार समिति के सहयोग से विभिन्न चिन्हित संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित इस शिविर में 137 कर्मचारियों की चेस्ट एक्स-रे के माध्यम से, टीवी स्क्रीनिंग के साथ-साथ बीपी, शुगर तथा एच.आई.वी. सिफिलिस की भी जांच की गई। जांच के दौरान चिन्हित संभावित मरीजों को आवश्यक उपचार हेतु सिविल अस्पताल, गोहद में अगले दिन उपस्थित होने की सलाह दी गई।

सीएमएचओ भिण्ड डॉ. जे.एस. यादव ने जिले की अन्य औद्योगिक इकाइयों एवं कंपनियों से इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कराने की अपील की। शिविर आयोजित कराने के इच्छुक संस्थान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला भिण्ड अथवा मोबाइल नंबर 9826833571 पर संपर्क कर सकते हैं। शिविर में सूर्या रोशनी प्रा.लि. के प्रबंधकीय स्टाफ के साथ जिला कार्यक्रम समन्वयक अवनीश दुपरिया, एसटीएस अरुण सिंह भदौरिया, आईसीटीसी से सीमा जैन, लैब टेक्नीशियन मुनेन्द्र एवं राजेन्द्र, जिला रिसोर्स पर्सन बृजेन्द्र शर्मा, एसएएस कार्यक्रम प्रबंधक विकास चतुर्वेदी, जितेन्द्र शर्मा, नीरज जयंत, नवल किशोर तथा कृष्णकांत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button