बौरेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी के पद पर नियुक्ति हेतु 20 अगस्त तक आवेदन/आपत्ति आमंत्रित।

बौरेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी के पद पर नियुक्ति हेतु 20 अगस्त तक आवेदन/आपत्ति आमंत्रित।
उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने ग्राम पंचायत दुल्हागन तहसील अटेर जिला भिण्ड स्थित बौरेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी के पद पर नियुक्ति के संबंध में याचिकाकर्ता कल्लू शर्मा पुजारी द्वारा दायर याचिका में उपखंड अधिकारी को याचिकाकर्ता सहित अन्य सभी पात्र अभ्यर्थियों को उचित सुनवाई का अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशानुसार बौरेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी के पद पर नियुक्ति लागू शासकीय परिपत्रों तथा प्रचलित विधिक प्रावधानों के अनुसार दो सप्ताह के भीतर पूर्ण किए जाने के निर्देश हैं, जिसमें उपखण्ड अधिकारी स्वतंत्र रूप से निर्णय करेंगे।
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग अटेर द्वारा तहसील अटेर की सर्वसाधारण जनता को सूचित किया गया है कि योग्यता एवं शासन से निर्धारित किये गये मापदण्ड के नियमों सहित पूर्व पुजारी एवं अन्य व्यक्ति दिनांक 20/08/2026 तक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन अथवा आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। विज्ञप्ति की एक-एक प्रति न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी अटेर, न्यायालय तहसीलदार अटेर, न्यायालय नायब तहसीलदार सुरपुरा, सीईओ जनपद पंचायत अटेर और ग्राम पंचायत दुल्हागन के नोटिस बोर्ड तथा बौरेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में चस्पा की गई है।




