No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जल के महत्‍व को प्रतिपादित करने के उद्देश्य से जिले में आयोजित हुईं गतिविधियां।

जल के महत्‍व को प्रतिपादित करने के उद्देश्य से जिले में आयोजित हुईं गतिविधियां।

पौधारोपण कर “जल है तो कल है, वन है तो जीवन है” का दिया संदेश।

तालाब की सफाई एवं कुएं का किया गया जीर्णोद्धार।

भिण्ड जिले में विश्‍व पर्यावरण दिवस से जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत् तालाबों के गहरीकरण, सौदर्यीकरण, घाटों की सफाई, पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल की एक एक बूंद को सहेजने तथा आम जनों तक जल के महत्‍व को प्रतिपादित करने के उद्देश्य से जिले की समस्त नगर पालिका/परिषद एवं ग्राम पंचायतों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
आज गंगा दशहरा पर्व पर नगर पालिका भिण्ड, गोहद एवं लहार सहित सभी नगर परिषदों में निकाय अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जल है तो कल है, वन है तो जीवन है आदि के माध्‍यम से जागरूक किया गया।
नगर परिषद मौ में जन सहयोग से पुराने कुएं का जीर्णोद्धार किया गया तथा नगर पालिका परिषद गोहद द्वारा वार्ड क्रमांक 05 में लक्ष्मण तलैया पर जनसहयोग से श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया गया।

a

Related Articles

Back to top button