No Slide Found In Slider.
अपराध

भिंड में पंचायत चुनाव को देखते हुई एसपी के निर्देश पर गोरमी पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद।

गोरमी पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री, भारी मात्रा में शराब व ओपी शराब व वारदाना कीमती 15 लाख रूपए भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान को आए दिन शिकायत मिल रही थी कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब खपाने के लिए अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी आर के एस राठौर के मार्गदर्शन में मुखबिरतंत्र मजबूत किया गया। दिनांक 23.12.21 को रात्रि को थाना मोरगी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि संदीप सिंह पुत्र बिहारी सिंह भदौरिया नि० अकलौनी का अपने घर के अंदर भारी मात्रा में फैक्ट्री लगाकर शराब का अवैध निर्माण कर रहा है। उक्त सूचना पर से मय फोर्स ग्राम अकलौनी में सदीप भदौरिया के मकान में दबिश दी गयी तो संदीप भदौरिया व शैलू भदौरिया मौके से पुलिस को देखकर अंधेरे का लाग लेकर भाग गए। सदीप के घर से 84 पेटी देशी मदिरा प्लेन, 16 पेटी देशी मशाला, 04 ड्रग ओपी (805 लीटर) व रेपर देशी मशाला एवं देशी मदिरा प्लेन के 4000, ढक्कन 5000, पैकिंग की शील 01. फिल्टर करने छलनी 01. ढक्कन लगाने की मशीन 01, खाली प्लास्टिक के क्वार्टर 5000, गत्ता 1500, पानी की केन 04. भरी एवं 10 खाली एक प्लास्टिक का ड्रम आधा कटा हुआ, एक ड्रम खाली प्लास्टिक का समस्त सामग्री कुल कीमती 15लाख रू जप्त किया गया। बरामद माल:- 84 पेटी देशी मंदिरा प्लेन, 16 पेटी देशी मशाला 04 ड्रम ओपी (805 लीटर) प रेपर देशी मशाला एवं देशी मदिरा प्लेन के 4000, फक्कन 5000, पैकिंग की शील 01 फिल्टर करने छलनी 01. ढक्कन लगाने की मशीन 01. खाली प्लास्टिक के क्वार्टर 5000, गत्ता 1500, पानी की केन 04 भरी एवं 10 खाली एक प्लास्टिक का ड्रम आघा कटा हुआ, एक ड्रम खाली प्लास्टिक का समस्त सामग्री कुल कीमती 15 लाख रू इनकी रही भूमिका - निरी० सुरेश शर्मा, उनि सुनील सिकरवार, उनि वैभव तोमर, कार्य सउनि पूरन बघेल, कार्य० सउनि सुरेश शुक्ला, कार्य० प्रशार 1070 रामौतार, कार्य० प्रआर 295 मनीष, आर0 293 शेर सिंह आर० 1126 रविन्द्र आर0 949 कोमल, मआर 543 कुन्ती तोमर

a

Related Articles

Back to top button