ताजा ख़बरें
*प्लेसमेंट ड्राईव में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के 190 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन*

*प्लेसमेंट ड्राईव में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के 190 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन*
शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिण्ड में 12 अगस्त को आयोजित हुई प्लेसमेंट ड्राईव में सुजुकी मोटर्स गुजरात के लिए 95 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया है। ड्राइव में कुल 130 प्रशिक्षणार्थियों ने पंजीयन कराया था।
इसी प्रकार 13 अगस्त को आयोजित प्लेसमेंट ड्राईव में यामाहा मोटर नोएडा के लिए 65 तथा न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर नोएडा में 30 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया है। इस प्लेसमेंट ड्राईव में कुल 140 प्रशिक्षणार्थियों ने पंजीयन कराया था।
संस्था प्राचार्य और प्रशिक्षकों ने चयनित प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




