नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का 05 सितम्बर को अवकाश घोषित

नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का 05 सितम्बर को अवकाश घोषित
*समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का रहेगा अवकाश*
*मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आदेश जारी*
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, भिण्ड जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई., माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों का दिनांक 05 सितम्बर 2026 को अवकाश घोषित किया है।
विद्यालयीन शिक्षक/स्टाफ नियमित समय पर अपनी संस्था पर उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य एवं प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पूर्व से निर्धारित महत्वपूर्ण गतिविधियाँ तथा परीक्षाएं (यदि कोई हों) यथावत संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।




