जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई आयोजित

जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई आयोजित।अध्यक्ष रश्मि खटीक, प्रभारी मंत्री द्वारा मनोनीत सदस्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठक आज जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें जिले के संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में शौहार्दपूर्ण ढ़ंग से अध्यक्ष द्वारा सभी का परिचय लिया गया एवं संबंधितों के विभाग में ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर संचालित शासकीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई।
जिला स्तरीय सर्तकता समिति की बैठकें प्रत्येक 02 माह में आयोजन हेतु अनुविभाग स्तरीय एवं उचित मूल्य दुकान स्तरीय सर्तकता समिति की बैठकें प्रत्येक माह आयोजित करने के निर्देश दिये गये तथा अनुविभाग स्तरीय समिति सदस्यों की जानकारी अनुविभाग खाद्य कार्यालय में तथा उचित मूल्य दुकानों पर दुकान स्तरीय सदस्यों की जानकारी उचित मूल्य दुकानों पर चस्पा कराई जावे।
उचित मूल्य दुकानों पर प्रदाय किये जाने वाले राशन का प्रदाय के पूर्व एफएक्यू परीक्षण किया जावे तथा प्रदाय किये जाने वाली राशन सामग्री निगरानी समति के सदस्यों के समक्ष खाली कराई जावे। जिला पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में अध्यक्ष को अवगत कराया गया। सभी खाद्यान्न वितरण करने वाली दुकानों एवं मध्याह्न भोजन संचालन, आंगनवाडी समूहों के फसाई के पंजीयन अनिवार्यतः कराये जाने की कार्यवाही करें।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत राशन सामग्री प्राप्त होने पर ही फिंगर लगाया जावे। जिला अधिकारियों के साथ आगामी सप्ताह में जिले की किसी भी पंचायत/वार्ड में आकस्मिक निरीक्षण कर उचित मूल्य दुकान/आगनबाड़ी केन्द्र/स्कूल में संचालित मध्याह्न भोजन योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया जावेगा। त्योहारों पर फुटकर खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाले वेण्डरों के फसाई पंजीयन एवं गुणवत्ता एवं नगर निगम से जारी लायसेंसों का परीक्षण किया जावे।




