No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जिले में 17 सितंबर से आरम्भ होगा सेवा संकल्प अभियान

जिले में 17 सितंबर से आरम्भ होगा सेवा संकल्प अभियान

*प्रधानमंत्री  के 25 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर केंद्रित होगा अभियान*

*अभियान की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित*

जिले में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से आरम्भ होगा जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर केंद्रित होगा। अभियान की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान और अपर कलेक्टर राजन नाडिया ने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें आशीर्वाद का दीया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, वड़नगर से वाराणसी यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार तथा रंगोली राष्ट्र शामिल हैं।

अपर कलेक्टर ने बताया कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे आशीर्वाद के दीया अंतर्गत हर बूथ पर हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थी परिवार द्वारा दीया प्रज्ज्वलित किया जाएगा, जिसके लिए विभागों को पर्याप्त संख्या में दीयों की व्यवस्था करने तथा हितग्राहियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत के अंतर्गत स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभागों की शासकीय और निजी संस्थाओं में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है। प्रतियोगिता उपरांत चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जाएगी और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। नमो सेवा गाथा अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सेवाकार्य गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आंगन का उत्सव के अंतर्गत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर की अवधि में स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए मिठाई-फल वितरण, मनोरंजक गतिविधियां, मातृ संवाद और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान आयोजित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, महिला कल्याण, बाल विकास एवं कुपोषण से जुड़ी समस्त नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कहानी बदलाव की कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों और लाभार्थियों की प्रेरणादायी कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत इन्फ्लुएंसर्स को जोड़कर विकास की वास्तविक कहानियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

अपर कलेक्टर ने बताया कि सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत गांव, जिला और राज्य स्तर की जनभागीदारी यात्राएं निकाली जाएंगी जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी उद्देश्य से वडनगर से वाराणसी संकल्प यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा मेरा योगदान अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर की अवधि में संचालित होगा जिसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, पौध-रोपण अभियान, स्वच्छता ही सेवा, स्वास्थ्य जांच शिविर, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता, सड़क सुरक्षा जागरूकता, सायबर सुरक्षा जागरूकता जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सेवा-सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के अंतर्गत जिले के प्रत्येक विधानसभा और ब्लाक स्तर पर ‘सेवा सेतु’ शिविर आयोजित किए जाएंगे जिसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासकीय योजना से जोड़ने, आवेदन कराने और आवश्यक सहायता देने की पूरी व्यवस्था होगी। रंगोली राष्ट्र के अंतर्गत घर-घर से राष्ट्र तक-आभार और संकल्प की रंगोली कार्यक्रम में एक ही निर्धारित दिन देशभर में ह्यूमन रंगोली का आयोजन किया जाएगा। श्री नाडिया ने निर्देश दिए कि सभी गतिविधियों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा गतिविधियों फोटो-वीडियोग्राफी, दस्तावेजीकरण आवश्यक रूप से किया जाए।

a

Related Articles

Back to top button