ताजा ख़बरें
खनिज स्टोन डस्ट का अवैध परिवहन करते पाये जाने से 01 ट्रॉला 22 चक्का जप्त।

खनिज स्टोन डस्ट का अवैध परिवहन करते पाये जाने से 01 ट्रॉला 22 चक्का जप्त।
कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकज ध्वज मिश्रा एवं टीम द्वारा दिनांक 15 फरवरी 2026 को देर रात्रि में खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये मालनपुर हाइवे के पास खनिज स्टोन डस्ट का अवैध परिवहन करते पाये जाने से 01 ट्रॉला 22 चक्का को जप्त कर पुलिस थाना मालनपुर की अभिरक्षा में खड़ा किया गया। जप्तशुदा वाहन पर म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार) नियम 2022 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जावेगी।




