पीएम श्री शा. कन्या विद्यालय गोहद में छात्राओं को सिखाये मिलावटी दूध की जांच के तरीके

पीएम श्री शा. कन्या विद्यालय गोहद में छात्राओं को सिखाये मिलावटी दूध की जांच के तरीके
*छापामार कार्रवाई कर प्रतिष्ठानों से दूध और मिठाई के लिए नमूने*
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज तहसील गोहद स्थित डेयरी परिसर एवं मिठाईयों की दुकान पर जाकर दूध की जांच किट के माध्यम से की गई एवं चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से दुकानों पर विक्रय होने वाली मिठाईयों, दूध, दही, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मौके पर तुरंत जांच कराई गई।
मौके पर संदेह के आधार पर ताराचंद वांडिल की दूध डेयरी से दूध का नमूना, राकेश कुमार फर्म रामजीलाल मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना एवं परशुराम कुशवाह फर्म कृष्णा डेयरी से दूध का नमूना, आदर्श मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी एवं दूध का नमूना, पंकज किराना स्टोर, विनोद राजकुमार किराना स्टोर, रवि प्रोविजन स्टोर, अमित प्रोविजन स्टोर से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जांच किये गए। उक्त कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला की केमिस्ट आरती शिवहरे के साथ की गई।
पीएम श्री शा. कन्या विद्यालय गोहद में स्कूली छात्राओं को मिलावट को पहचानने एवं कैसे स्वस्थ आहार लें, इसके बारे में बताया गया एवं मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच के तरीके भी सिखाए गए।




