No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

वृक्षारोपण एवं वृक्ष-पोषण करना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक।

वृक्षारोपण एवं वृक्ष-पोषण करना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक।

मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय म.प्र. एवं कार्यपालक अध्यक्ष, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार ‘‘पंच-ज’’ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से दिनांक 05 जून 2024 से दिनांक 15 अगस्त 2024 तक वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही दिनांक 05 से 09 अगस्त, 2024 तक जनजाति संवर्धन अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राजीव कुमार अयाची, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के निर्देशन में हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड की अध्यक्षता में एवं सौरभ कुमार दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी, भिण्ड की उपस्थिति में आज 07 अगस्त 2024 को संत विवेकानंद स्कूल, इटावा रोड भिण्ड में वृक्षारोपण कार्यक्रम सह विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश/सचिव, द्वारा विद्यालय के समस्त छात्रों को अवगत कराया कि वृक्ष हमें छाया, प्राणवायु, फल-फूल, औषधि, लकड़ी, आदि प्रदान करते हैं एवं मिट्टी के कटाव को रोकते हैं तथा हमारे वातावरण को शुद्ध रखते हैं एवं पशु-पक्षियों के रहने का आसरा भी होते हैं। वृक्ष न सिर्फ हमें प्राणदायी ऑक्सीजन देते हैं बल्कि वे काॅर्बन-डाई-ऑक्साइड को अवशोषित कर, वर्तमान में ग्लोबल वार्मिग के कारण उत्पन्न खतरे को कम करने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हमें नियमित वृक्षारोपण करना चाहिए तथा रोपित पौधों की सुरक्षा एवं उनके बडे हो जाने तक नियमित रूप से जल संचय की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे पौधे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में सहायक सिद्ध हो सकें। इसी क्रम में जनजाति संवर्धन के बारे में समझाया कि जनजातियां वह मानव समुदाय हैं जो एक अलग निश्चित भू-भाग में निवास करती है और जिनकी एक अलग संस्कृति, अलग रीति-रिवाज एवं अलग भाषा होती है एवं जनजाति उस सामाजिक समुदाय को कहा जाता है जो राज्य के विकास से पहले अस्तित्व में था एवं संविधान के अनुच्छेदों में अनुसूचित जनजाति शब्द का प्रयोग हुआ है इसके लिए विशेष प्रावधान लागू किए गए हैं। जनजाति, भारत के आदिवासियों के लिए इस्तेमाल होने वाला एक वैधानिक शब्द है। इसके साथ ही सभी बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घर पर एक-एक पेड़ लगाए तथा उनके बड़ा होने तक उनकी सेवा करें जिससे पर्यावरण को संरक्षित करने में हम अपनी न्यूनतम भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल गीता रेडू, अध्यापकगण संजय यादव, अभिनय कुमार दुबे, विद्यालय के छात्र-छात्रायें एवं मनोज कुमार श्रीवास, प्रभुदयाल शेजवार पीएलव्ही भिण्ड उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button