No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

प्रियंका गांधी की जनसभा को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने ग्रामों में किया जनसंपर्क

मेहगांव। आगामी 21 जुलाई को ग्वालियर के मेला मैदान में कांग्रेस की विशाल जन सभा को संबोधित करने पधार रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों पहुंचें। इसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भास्कर पुरोहित सभी पदाधिकारियों के साथ इन दिनों गांव-गांव पहुंचकर लोगों से 21 जुलाई को ग्वालियर पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को ग्राम जैतपुरा, बरहद, बहुआ, मणाखेड़ा ,सोनी, मेघपुरा, कन्हारी, जुगेपुरा, खेरिय थापक सहित एक दर्जन गांवो में लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील की।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में ब्लॉक अध्यक्ष भास्कर पुरोहित ने कहा कि रैली के लिए गांव-गांव किए जा रहे जनसंपर्क के दौरान देखने को मिल रहा है कि लम्बे समय से प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और लोग भाजपा सरकार को इस बार के चुनाव में प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हैं। फिर से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को सत्ता में वापस लाएंगे।

a

Related Articles

Back to top button