No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

न्यायालय परिसर भिण्ड में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न।

न्यायालय परिसर भिण्ड में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार दिए गए लक्ष्य के अनुरूप प्रतिवर्ष वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की श्रृंखलाओ का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में जिला न्यायालय परिसर जिला भिण्ड में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम मुख्य रूप से के. एस. बरिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड की अध्यक्षता में आयोजित किया गया एवं उक्त अवसर पर पौधों को रोपित किया गया एवं उपस्थित जन को वृक्षारोपण से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि पौधों का हमारे जीवन में क्या महत्व है एवं यह हमारे लिए कितने लाभकारी हैं पौधारोपण के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया एवं समझाया गया कि हमें समय-समय पर वृक्षारोपण करना चाहिए जिससे हमारा वातावरण स्वच्छ एवं साफ रहे एवं हम अपनी आगामी पीढ़ी को कंक्रीट एवं इमारतो का तोहफा ना देकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान कर सके। उक्त अवसर पर जिला न्यायालय भिंड में पदस्थ समस्त सम्माननीय वरिष्ठ एवं कनिष्ठ न्यायाधीश गण तथा अनुभूति गुप्ता, न्यायाधीशध्सचिव, जिला प्राधिकरण, भिण्ड, उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया गया।

a

Related Articles

Back to top button