No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सहकारी समितियों में गबन व धोखाधड़ी होने पर तत्काल एफआईआर कराई जाएगी -कलेक्टर

सहकारी समितियों में गबन व धोखाधड़ी होने पर तत्काल एफआईआर कराई जाएगी -कलेक्टर

*कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश*

*प्रत्येक समिति में 10-10 लाख रुपये अंशपूंजी जमा कराने सहित वसूली और व्यवस्थाओं में सुधार पर दिया जोर*

कलेक्टर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित भिण्ड के प्रशासक पवन जैन ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रधान कार्यालय में बैंक की कार्यप्रणाली एवं समितियों की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की।बैठक में उपायुक्त सहकारिता जेके शर्मा, बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहुल पवार सहित जिले की समस्त शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं विभागीय एवं मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कलेक्टर पवन जैन ने समीक्षा बैठक में कहा कि बैंक की आर्थिक स्थिति, समितियों में अंशपूंजी जमा कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने ऋण वसूली की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद वितरण एवं किसानों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ पहुंचाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सहकारी संस्थाओं में किसी भी प्रकार का गबन, वित्तीय अनियमितता अथवा घोटाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामले सामने आने पर राशि की वसूली के साथ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी।कलेक्टर पवन कुमार जैन ने जिले की प्रत्येक सहकारी समिति में 10-10 लाख रुपये अंशपूंजी जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बैंक में शासकीय डिपॉजिट जमा कराने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क स्थापित किया जाए तथा बैंक में खाते खुलवाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं।कलेक्टर ने समितियों में बडे ऋण बकायादारों के विरुद्ध नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाहीं तेज करने के निर्देश दिए। आवश्यकतानुसार आरआरसी प्रकरण तैयार कराए जाएं। साथ ही बकाया राशि जमा नहीं करने वाले ऋणियों की संपत्ति कुर्क करने भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऋण वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।कलेक्टर ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि यदि कोई कर्मचारी वसूली कार्य में रुचि नहीं लेता है अथवा उसकी कार्यप्रगति संतोषजनक नहीं रहती है, तो ऐसे कर्मचारी को तत्काल अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ कार्य करने को कहा। बैठक में समितियों में हुए गबन एवं धोखाधड़ी के प्रकरणों पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कवच योजना के अंतर्गत आवश्यक प्रकरण तैयार किए जाएं, ताकि किसानों को नियमानुसार राहत मिल सके।

कलेक्टर ने जिले की सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समिति में खाद का भंडारण शून्य नहीं होना चाहिए, जिससे किसानों को आवश्यकता के समय खाद की उपलब्धता बनी रहे। इसके साथ ही किसानों को ऋण वितरण करते समय विशेष सावधानी बरतने तथा किसी भी डिफॉल्टर को ऋण वितरित नहीं करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में बैंक मुख्यालय एवं सभी शाखाओं में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बैंक की कार्यप्रणाली में सुधार, वित्तीय अनुशासन, ऋण वसूली और किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

a

Related Articles

Back to top button