लहरौली में छज्जा गिरने से हुए घायल हुए बुजुर्ग की ग्वालियर में इलाज के दौरान हुई मौत।

लहरौली में छज्जा गिरने से हुए घायल हुए बुजुर्ग की ग्वालियर में इलाज के दौरान हुई मौत।
भिंड जिले के लहरौली गांव में 12 व 13 नवंबर की दरम्यानी रात्रि को एक हादसा हो गया, परिजनों ने बताया कि मुनैया सिंह अपने घर के बाहर हो रहे थे तभी अचानक छज्जा टूट कर उनके ऊपर गिर गया जिसमें मुनैया पुत्र उदय सिंह उम्र 73 साल गंभीर रूप से घायल हो गए, परिजन इलाज के लिए भिंड ले गए मगर गंभीर अवस्था को देखते हुए ग्वालियर भर्ती कराया मगर चार दिन चले इलाज के दौरान उनकी 16 नवंबर देर शाम मौत हो गई, 17 नवंबर को अंतिम संस्कार हुआ, इस दुखद घटना के बाद परिवार सदमे में है, ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बुजुर्ग छोटे से किसान थे कुछ समय पहले उनके एक बेटे की भी मौत हो गई थी अचानक आई आपदा के बाद परिवार ने उनके इलाज के लिए कर्ज लिया और ढाई से ₹3 लाख रुपए खर्च होने के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका, पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।




